बापू की दीनदयाल से तुलना ठीक नहीं: कांग्रेस; कोविंद की स्पीच पर RS में हंगामा

नई दिल्ली. राज्यसभा में बुधवार को सत्ता पक्ष और अपोजिशन के बीच स्थगन प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस हुई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्पीच पर भी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। अरुण जेटली ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए स्थगन प्रस्ताव का गलत इस्तेमाल किया रहा है। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को दरकिनार करने का काम कर रही है। राष्ट्रपति ने अपनी स्पीच में पं. दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से की। बता दें कि रामनाथ कोविंद ने अपनी स्पीच में महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, राधाकृष्णन, एपीजे कलाम और प्रणब मुखर्जी का जिक्र किया था।

क्या बोले थे कोविंद?
- 14वें राष्ट्रपति कोविंद ने मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद पहली स्पीच में बताया कि राष्ट्र निर्माता कौन कहलाता है। उन्होंने 8 नेताओं- महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सरदार पटेल, भीमराव अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी का नाम लिया।
- राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "आज पूरे विश्व में भारत के दृष्टिकोण का महत्व है। विश्व समुदाय हमारी तरफ देख रहा है। हम तेजी से विकसित होने वाली एक मजबूत अर्थव्यवस्था है। हमें समान मूल्यों वाले अवसर का निर्माण करना होगा। ऐसा समाज जिसकी कल्पना महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी।"
- "संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल तत्वों का पालन किया जाता है। मैं भी यही करूंगा। 125 करोड़ नागरिकों ने जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरने का वचन देता हूं। मैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राधाकृष्ण, डॉ. कलाम और प्रणब मुखर्जी जिन्हें हम प्रणब दा कहते हैं, उनके पदचिह्नों पर चलने जा रहा हूं।"
- कोविंद ने कहा, "महात्मा गांधीजी ने हमें मार्ग दिखाया। सरदार पटेल ने हमारे देश का एकीकरण किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सभी में मानवीय गरिमा और गणतांत्रिक मूल्यों का संचार किया। वे राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं थे। वे करोड़ों लोगों की आर्थिक स्वतंत्रता का लक्ष्य चाहते थे।"
 
Source:-Bhaskar

View more about our services:-VPS Server Australia and Australia Dedicated Server and Cloud Server Australia